logo

जामताड़ा में भी दिख रहा बंद का असर, ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरे छात्र 

जामताड़ा में भी दिख रहा बंद का असर, ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरे छात्र 

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड बंद का असर जामताड़ा में भी दिख रहा है। छात्र समन्वय समिति संथाल परगना के बैनर तले 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ शहर के इंदिरा चौक पर छात्रों ने एकदिवसीय बंद का आह्वान किया है। इस दौरान इंदिरा चौक से मिहिजाम तथा जामताड़ा जाने वाले सड़क को जाम कर दिया गया है। अपने मांगो के समर्थन में हाथ में तख्तियां लेकर सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं ढोल नगाड़ों के साथ हेमंत सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं।

इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर टाउन थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि हाइवे सड़क व जिले के अन्य हिस्सों में बंदी का असर नहीं है। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि हेमंत सरकार 60/40 नियोजन नीति को रद्द कर नया 1932 नियोजन नीति लागू करे। छात्रों ने कहा कि जब तक 60-40 नियोजन नीति को सरकार वापस नहीं लेती है तब तक सरकार के खिलाफ यूं ही आंदोलन जारी रहेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT